



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के श्री राम चौक के पास एक कार सवार व्यक्ति ने शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों और एक बाइक को एक के बाद एक करके टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चंडीगढ़ नंबर (CH 01 CU 7272) की थी और कार चालक नशे में धुत्त था। टक्कर के बाद मोके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गाड़ियों का काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में KIA कार नंबर CH 01 CU 7272 की चपेट में आने वाला मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।



इस हादसे का शिकार हुए पीड़ित बाइक सवार मोहित का कहना है कि वह साइड पर बाइक खहड़ी कर किसी को कॉल केर रहा था तभी अचानक KIA चालक ने उसको टक्कर मार दी। उसने कहा कि उसने अचानक बाइक से छलांग नलगा दी और बाल- बाल बच गया। जबकि उसकी बाइक कार के नीचे दब कर चकनाचूर हो गई।
मौके पर राहगीरों द्वारा पूछे जाने पर बाइक चालक ने बताया कि वह चंडीगढ़ का रहने वाला है यहां उसकी ट्रांसफर हुई है। उसने बताया कि वह एक बैंक में काम करता है। एक्सीडेंट के बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। क्षतिग्रस्त गाड़ियों के मालिक KIA सेल्टोस चालक से सवाल पूछते रहे लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।


वहीं घटना की सूचना पाकर थाना नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और KIA चालक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और सबसे पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



