



दोआबा न्यूज़लाइन


संगरू: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को संगरूर के धुरी में राज्य की महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ लॉन्च की। इस कार्यक्रम के दौरान भरी संख्या में वहां महिलाएं इकठ्ठा हुई। कार्यक्रम के दौरान अचानक एक महिला ने सीएम मान के भाषण के बीच उठकर कहा कि उसको पैसों का मैसेज आ गया। सीएम मान ने उक्त महिला को मच पर बुलाया और पूछा कि कितने पैसे आये तो उसने कहा कि 4500 रुपए। उक्त महिला धुरी की ही रहने वाली है। जब सीएम मान ने महिला से पूछा की पैसे का क्या करोगी तो उसने कहा कि मेरी 4 बेटियां हैं उनकी परवरिश में यह पैसे काम आएंगे।


बताया जा रहा है कि महिलाओं के लिए शुरू इस खास पहल की शुरुआत आज सीएम मान के ग्रह जिले संगरूर के धुरी से की गई है। इस योजना के तहत जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना मिला। पहली किश्त में मान सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्ठी आज महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और ऐसी वर्ग की महिलाओं के खतों में 4500 रुपए डाले गए।
कार्यक्रम के दौरान CM मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का रेजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है उनको घबराने की जरुरत नहीं है जब उनका रजिस्ट्रेशन होगा तब उनके खाते में पैसे आने शुरू हो जायेंगे। उन्होंने यह भी पैसे कहा कि 1 जुलाई से ही आएंगे चाहे रजिस्ट्रेशन जब मर्जी हो।


बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के समय वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र कीहर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक सरकार टालमटोल करती रही। लेकिन अब 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार अपना यह वादा पूरा कर दिया है। जिसके लिए इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे।




