Home क्राईम जालंधर के GS Honda शोरूम के बाहर एक ग्राहक का हंगामा, जानें वजह…

जालंधर के GS Honda शोरूम के बाहर एक ग्राहक का हंगामा, जानें वजह…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के फुटबॉल चौक स्थित GS Honda के शोरूम में बुधवार सुबह तब भारी हंगामा देखने को मिला, जब नई एक्टिवा में आई खराबी के चलते परेशान एक ग्राहक ने शोरूम पहुंचा। ग्राहक का आरोप है कि उसने फुटबॉल चौक स्थित GS Honda शोरूम से करीब 23 दिन पहले कैश पेमेंट देकर एक एक्टिवा खरीदी थी, लेकिन नई एक्टिवा में बहुत दिक्कत आ रही है और एक्टिवा चलते चलते अचानक रुक जा रही है। ग्राहक का कहना है कि वह शोरूम में अपनी परेशानी लेकर आज सुबह यहाँ आया लेकिन यहां उसकी परेशानी की तरफ कोई ध्यान
नहीं दे रहा।

ग्राहक सेंट्रल टाउन निवासी दीपक का यह भी आरोप है कि कि शोरूम कर्मचारियों ने उसे एक्टिवा में शुरुआती दो महीनों तक 200 रुपये का ही पेट्रोल डलवाने की बात कही। ग्राहक ने सवाल उठाया कि अगर उसे लंबा सफर तय करना हो तो क्या रास्ते में बार-बार पेट्रोल भरवाता रहेगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक्टिवा की सर्विस ठीक तरीके से नहीं की जा रही और शिकायत करने पर कर्मचारियों का व्यवहार भी सही नहीं था। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हुआ।

ग्राहक का आरोप है कि उसने पूरी कैश पेमेंट देकर एक्टिवा खरीदी है लेकिन एक्टिवा रास्ते में बार-बार बंद हो रही है, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। दीपक के मुताबिक एक्टिवा खरीदने के बाद वह टंकी फुल करवाकर नंगल की तरफ गया था। रास्ते में एक्टिवा की मिसिंग शुरू हो गई और वाहन बंद होने लगा। दीपक का दावा है कि हाईवे पर एक्टिवा में आई खराबी के कारण उसकी जान पर बन आई थी। जिसकी शिकायत लेकर आज वह शोरूम पहुंचा, लेकिन यहां भी उनकी समयस्या का संतोषजनक नहीं मिला। वहीं काफी देर सुनवाई न होने से नाराज दीपक ने शोरूम के बाहर पोस्टर लगा दिए, जिसमें एक्टिवा खरीदने वाले ग्राहकों को एक्टिवा की टंकी फुल न करवाने और 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल न डलवाने की बात लिखी थी। वहीं पीड़ित ग्राहक कि मांग है कि उसे शोरूम से नई एक्टिवा दी जाए।

वहीं जब इस सम्बन्ध में शोरूम के सुपरवाइजर से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि सुबह शोरूम खुलने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक एक्टिवा की सर्विस के लिए पहुंचे थे। दीपक की एक्टिवा का सर्विस नंबर भी लगा हुआ था। सुपरवाइजर के अनुसार ग्राहक जल्द सर्विस करवाने को लेकर नाराज था और इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई। वहीं एक्टिवा में 200 का पेट्रोल डालने की बात पर शोरूम अधिकारीयों का जवाब है कि ग्राहकों को एक्टिवा की टंकी फुल न करवाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि टंकी फुल होने पर वाहन में गैस बनने की वजह से वाहन में परेशानी आने की संभावना रहती है।

 

 

You may also like

Leave a Comment