Home पंजाब BREAKING: संगरूर में आज इंसाफ रैली के जरिए कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे राहुल गांधी, CM के गृह जिले में भरेंगे चुनावी हुंकार

BREAKING: संगरूर में आज इंसाफ रैली के जरिए कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे राहुल गांधी, CM के गृह जिले में भरेंगे चुनावी हुंकार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

संगरूर: पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी के चलते आज पंजाब कांग्रेस द्वारा इंसाफ रैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस की इस इंसाफ रैली का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। राहुल गांधी इस रैली के जरिए पंजाब में कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस रैली में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस रैली में राहुल गांधी पंजाब में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर AAP सरकार पर हमला बोलेंगे। जबकि संगरूर CM मान का गृह जिला है और पंजाब के मालवा क्षेत्र में आता है।

वहीं राहुल गांधी के इन्साफ रैली में पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ,डॉ राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुंदर शाम अरोड़ा, अरुणा चौधरी और शमशेर सिंह दूलो स्टेज पर पहुंच चुके हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment