Home जालंधर जालंधर में बालाजी समागम को लेकर गरमाई राजनीति, BJP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP सरकार पर साधा निशाना

जालंधर में बालाजी समागम को लेकर गरमाई राजनीति, BJP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP सरकार पर साधा निशाना

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बोले- पैरों से बालाजी के पोस्टर फाड़कर कचरे की तरह इकट्ठा कर गाड़ियों में डाले, एफआईआर की उठाई मांग

सनातन एकजुटता की ताकत ने पंजाब सरकार, आम आदमी पार्टी के मंसूबे फेल किए- शीतल अंगुराल

जालंधर: जालंधर स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम को लेकर शहर में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ। जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में बालाजी महाराज के कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।  

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया बीते बुधवार देर रात से साईं दास स्कूल की ग्राउंड में वीरवार रात को होने वाले श्री बालाजी महाराज के कार्यक्रम की तैयारी में लगे लाइट, साउंड, टैंट और डेकोरेशन में लगे कर्मचारियों को पंजाब पुलिस द्वारा रोका गया। जिसके बाद बुधवार देर रात करीब 12 बजे भाजपा नेता पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, महामंत्री जालंधर भाजपा अशोक सरीन हिक्की समेत सैंकड़ों  धर्म प्रेमियों द्वारा इसका प्रचंड विरोध करने के बाद सनातन धर्म प्रेमियों और अलग-अलग राजनीतिक धार्मिक समाजिक संगठनों के लोगों ने बालाजी महाराज के कार्यक्रम के पक्ष में पंजाब पुलिस के विरोध में आवाज बुलंद की। जिसके बाद वीरवार सुबह से दोपहर करीब 2 बजे तक कड़ी धूप में सनातन प्रेमियों और भाजपा नेताओं द्वारा बालाजी महाराज के कार्यक्रम को करने का पुरजोर विरोध किया गया था।

जिसके बाद वीरवार सुबह भाजपा से पूर्व मंत्री विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी समेत अन्य राजनीतिक दलों के सामाजिक संगठनों के बाद सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के 15 घंटे तक चले प्रचंड प्रदर्शन को पुलिस के माध्यम से दबाने में फेल होने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने बताया कि वीरवार देर शाम प्रेस वार्ता कर खुद को सनातनी बोलने वाले दीपक बाली और आप पार्टी के नेताओं को बुधवार देर रात से शुरू होकर वीरवार दोपहर तक कड़ी धूप में करीब 15 घंटे तक प्रदर्शन करने वाले सनातनी क्यों नहीं दिखे। शीतल अंगुराल ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस करने वाले दीपक बाली और उनकी फौज अगर सच्चे सनातनी थे तो संघर्ष में शामिल क्यों नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी स्टालिन और ममता का रंग दीपक बाली और आम आदमी पार्टी पर पूरी तरह चढ़ चुका है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि इस पूरे 15 घंटे के संघर्ष के बाद श्री बालाजी महाराज की चौकी और कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम की परमिशन मिलने के बाद ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने स्पष्टीकरण देने शुरू किए थे।
उन्होंने कहा कि सनातन की एकजुटता के सामने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और उनके मंसूबे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। कृष्ण देव भंडारी ने आगे कहा कि दिखावे वाले पंजाब सरकार के फर्जी सनातनी बताएं कि बालाजी महाराज की फोटो वाले बोर्ड फाड़ने और उतारने वालों पर क्या कार्रवाई की गई और प्रेस कांफ्रेंस करने वाले दीपक बाली, महेंद्र भगत, दिनेश ढल्ल समेत आपके सभी नेता कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनियों को देखकर चंद मिनटों में ही कार्यक्रम स्थल से गायब हो गए थे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी मुख्य रूप से उपस्थित थे |

 

 

You may also like

Leave a Comment