

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह से मिले। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने चुनमुन चौक पर रोज़ाना हो रहे भयानक हादसों का मुद्दा उठाया। उन्होंने एडीसीपी से कहा कि या तो चुनमुन चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं या ट्रैफिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इन हादसों में कई जनि नुकसान हो चुके हैं।

इसके साथ ही राजिंदर बेरी ने यह भी कहा कि बस स्टैंड से आने वाली बसें इस चौक से इतनी स्पीड में निकलती हैं। पिछले 3-4 दिनों से इस चौक पर लगातार कई भयानक एक्सीडेंट हो रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ अरुण सहगल, मनमोहन सिंह बिल्ला, सतपाल मिक्का, प्रशांत कोहली, गुलशन मिड्ढा, मनीष पाहवा, मुख्तियार अहमद अंसारी, समीर चिश्ती, नितिन अरोड़ा, करण अरोड़ा, मंदीप कुमार मौजूद थे।
