



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर : शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी विभाग राजनीति शास्त्र, एनसीसी एवं इतिहास विभाग द्वारा किया गया। समारोह में विकसित भारत @ 2047 की परिकल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। समारोह का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला को राष्ट्रीय ध्वजारोहण के लिए एस्कॉर्ट करने के साथ हुआ।


ध्वजारोहण के पश्चात प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए राष्ट निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता में नारी को सदैव ज्ञान, साहस और समृद्धि के प्रतीक के रूप में सम्मान दिया गया है। उन्होंने छात्राओं से देशभक्ति, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है।
इस दौरान एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं जिया, उमा अरोड़ा, मानसी, रिदम कौर एवं हर्षिता ने कविता प्रस्तुत करते हुए 1857 के विद्रोह से लेकर 2047 के विकसित भारत तक भारत की गौरवमयी यात्रा को प्रस्तुत किया। म्यूजिक वोकल विभाग की डॉ. गुंजन एवं छात्राओं ने ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्टूडेंट काउंसिल ने महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके साहस और बलिदान ने राष्ट की नींव को मजबूत किया। एम.ए. राजनीति शास्त्र सेमेस्टर-1 की छात्रा जाह्नवी ने कविता के माध्यम से भारत के नव निर्माण में युवाओं की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने जिम्मेदार नागरिक बनने तथा विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में सार्थक योगदान देने की शपथ ली।


समारोह में सीनियर फैकल्टी एवं डीन पब्लिकेशन डॉ. ममता, डीन एकेडमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन डिसिप्लिन एवं एनएसएस यूनिट-II इंचार्ज कुलजीत, इंचार्ज ग्रीवेंस रिड्रेसल दीपशिखा, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, डीन प्लेसमेंट्स जगजीत भाटिया, डीन एग्जामिनेशन डॉ. गगन, एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, एनसीसी एयर विंग की सीटीओ पूर्णिमा, डिजाइन विभाग की अध्यक्ष डॉ. राखी, राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष अलका, इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोतिमा, डॉ. जीवन, कॉलेजिएट स्कूल इंचार्ज उपमा, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट रवि, पंकज एवं सीमा जोशी, हॉस्टल चीफ वार्डन मिस रुचिका तथा विद्यार्थी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने एक सशक्त, समृद्ध, सशक्तिकृत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सामूहिक संकल्प को दोहराया।



