Home जालंधर सांसद चन्नी ने श्री गुरु रविदास जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की उठाई मांग, स्पीकर को लिखा पत्र

सांसद चन्नी ने श्री गुरु रविदास जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की उठाई मांग, स्पीकर को लिखा पत्र

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर 1 फरवरी, 2026 को छुट्टी की मांग की है। इस संबंध में सांसद चन्नी ने लोकसभा स्पीकर को एक औपचारिक पत्र लिखकर 1 फरवरी को सांसद के कामकाज में बदलाव करने का आग्रह किया है।

सांसद चन्नी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र:

चन्नी ने पत्र में लोकसभा स्पीकर से 1 फरवरी, 2026 को श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को नेशनल हॉलिडे घोषित करने की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 1 फरवरी को रविवार और श्री गुरु रविदास जी का पवित्र प्रकाश पर्व है, लेकिन उसी दिन केंद्र सरकार द्वारा देश का बजट पेश किया जाना है। उन्होंने कहा कि बजट पेश होने के कारण उस दिन सभी सांसदों का सदन में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। लेकिन फिर सांसद इस पवित्र और महत्वपूर्ण दिन को कैसे मन पाएंगे।

उन्होंने स्पीकर को पत्र भेज कर मांग की है कि सरकार 1 फरवरी को सार्वजनिक छुट्टी कि घोषणा करे ताकि लोग और जनप्रतिनिधि श्रद्धापूर्वक गुरु पर्व को मना सकें।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment