Home क्राईम जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चलाया गया ऑपरेशन CASO, कुल 9 FIR दर्ज

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चलाया गया ऑपरेशन CASO, कुल 9 FIR दर्ज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया गया। इस ऑपरेशन की अगुवाई एस.पी. (स्थानीय) मुकेश कुमार द्वारा पुलिस टीमों के साथ मिलकर की गई। यह कार्रवाई विभिन्न सब-डिवीजनों में डी.एस.पी. अधिकारियों की निगरानी में की गई। ग्रामीण इलाकों में उन स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई जहां नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी।

इस ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए लगभग 255 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। चिन्हित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्च और चेकिंग की गई, विशेष रूप से उन इलाकों में जो नशे के हॉटस्पॉट के रूप में जाने जाते हैं। यह विशेष कासो ऑपरेशन खास तौर पर सुनसान और संवेदनशील स्थानों जैसे खाली पड़े घर, एकांत क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील जगहों पर केंद्रित रहा। इन स्थानों पर गहन तलाशी और निगरानी की गई ताकि गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

ऑपरेशन के दौरान विभिन्न पुलिस थानों में कुल 09 एफआईआर दर्ज की गईं और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान 21 बोतल अवैध शराब, 42 नशीली गोलियां, 02 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें डी-एडिक्शन केंद्रों के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाना है, ताकि वे दोबारा मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसके साथ ही नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसएसपी विर्क ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन लोगों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं और नशे के खिलाफ साझा लड़ाई को और सशक्त बनाते हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और ऑपरेशन की करीबी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में भी इस तरह के नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।  

 

 

You may also like

Leave a Comment