Home जालंधर जालंधर के चुनमुन चौक पर बीती देर रात 2 गाड़ियों की भयानक टक्कर, बाल- बाल बचे कार सवार

जालंधर के चुनमुन चौक पर बीती देर रात 2 गाड़ियों की भयानक टक्कर, बाल- बाल बचे कार सवार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में चुनमुन चौक पर बीती देर रात दो कारों की भयानक टक्कर हुई। गनीमत रही कि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आयी है हालांकि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त जरूर हुए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिंद्रा XUV के चारों एयरबैग खुल गए और गाड़ी का एक्सेल भी टूट गया। लेकिन एयरबैग खुलने से अंदर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुनमुन चौक पर ट्रैफिक लाइटें बंद रहने और चौक पर अंधेरा होने के कारण यहां आये दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चौक पर ट्रैफिक लाइटें बंद थीं और पीली लाइट भी नहीं चल रही थी। इसी वजह से ड्राइवरों को सही अंदाजा नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से गाड़ियां तेज रफ़्तार से शहर से बाहर निकलती हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार यह हादसा डॉ. सैनी और नीरज कुमार की गाड़ियों के बीच हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का आपसी सहमति से लिखित समझौता करवाया।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए दूसरी गाड़ी के ड्राइवर जालंधर हाइट्स निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह अमरदास चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट की रिफ्लेक्शन के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दिया और दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। नीरज ने यह भी बताया कि दूसरी गाड़ी में डॉक्टर सैनी मौजूद थीं और दोनों पक्षों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment