Home जालंधर फिल्लौर नगर काउंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा, 15 में से 8 सीटों पर जीती AAP

फिल्लौर नगर काउंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा, 15 में से 8 सीटों पर जीती AAP

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कांग्रेस 3, बसपा 2 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार रहे विजेता

चुनावों में अकाली दल और भाजपा नहीं खोल पाए खाता

जालंधर: नगर काउंसिल फिल्लौर के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए वहां अपना मेयर बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। शुक्रवार को घोषित परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 8 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। कांग्रेस पार्टी को 3 सीटें, बसपा को 2 सीटें और 2 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। यहां अकाली दल और भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल सके। सुबह से ही नगर काउंसिल के बाहर शहरवासियों की भीड़ लगी रही, जहां लोग अपने-अपने विजयी काउंसलरों के समर्थन में नारे लगाकर खुशी जाहिर कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी हल्का फिल्लौर के इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आम आदमी पार्टी के 8 विजेताओं के साथ-साथ अन्य 7 विजयी उम्मीदवारों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता देकर आज नगर काउंसिल फिल्लौर की प्रधानगी सौंपी है। यह जीत आम आदमी पार्टी और जनता की जीत है।

नगर काउंसिल फिल्लौर के वार्ड नंबर 1 से आप उम्मीदवार जसविंदर कौर, वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार शंकर संधू, वार्ड नंबर 3 से आप उम्मीदवार रणजीता, वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार अमित पम्मा, वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय उम्मीदवार मधु बाला, वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार परमजीत भारती, वार्ड नंबर 7 से आप उम्मीदवार सरबजीत कौर, वार्ड नंबर 8 से आप उम्मीदवार वैभव शर्मा, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस उम्मीदवार मधु बंठला, वार्ड नंबर 10 से आप उम्मीदवार सुरिंदर सहोता, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस उम्मीदवार प्रभजोत कौर, वार्ड नंबर 12 से आप उम्मीदवार रजनी गाबा, वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस उम्मीदवार मलकीत सिंह, वार्ड नंबर 14 से बसपा उम्मीदवार बुद्ध प्रकाश भटोए और वार्ड नंबर 15 से बसपा उम्मीदवार पाल राम संधू विजयी रहे।

इस मौके पर बसपा के इंचार्ज खुशी राम नंगल ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें से 2 वार्डों से उन्हें जीत मिली है। उन्होंने इसका श्रेय जनता को दिया।

 

 

You may also like

Leave a Comment