Home जालंधर जालंधर के मॉडल टाउन में 2 गाड़ियों की भयानक टक्कर, अनयंत्रित होकर स्वीट शॉप में जा घुसी इन्नोवा गाड़ी

जालंधर के मॉडल टाउन में 2 गाड़ियों की भयानक टक्कर, अनयंत्रित होकर स्वीट शॉप में जा घुसी इन्नोवा गाड़ी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

टक्कर में 2 गाड़ियों सहित एक्टिवा क्षतिग्रस्त, स्वीट शॉप मालिक गंभीर घायल

जालंधर: जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन से मंगलवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन मार्किट में आज सुबह इन्नोवा गाड़ी और KIA गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि इसके कारण इन्नोवा गाड़ी अनयंत्रित होकर मार्किट में स्थित बीकानेर स्वीट शॉप में जा घुसी। वहीं एक्सीडेंट के बाद इन्नोवा गाड़ी की चपेट में आने से बीकानेर स्वीट शॉप के मालिक, जो घटना के समय बाहर खड़े थे टक्कर के बाद गिरने से उन्हें कुछ चोटें आई हैं। लेकिन भगवान की रहमत रही कि जिस तरह से यह हादसा हुआ उसमें वह बाल- बाल बच गए। बीकानेर स्वीट्स के मालिक की पहचान अक्खी सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों कारों की टक्कर में दुकान के बाहर खड़ीं 2 एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद दुकान के मालिक का बेटा दुकान से बाहर आया तो उसने देखा बेकाबू गाड़ी ने दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारी और सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद कहीं जाकर रुकी। उन्होंने कहा कि उनके पिता दुकान के बाहर खड़े थे तभी अनयंत्रित इन्नोवा कार उनकी तरफ आई जिसके कारण वह गिर गए और घायल हो गए। उनके मुताबिक इस हादसे में उनके पिता अक्खी सिंह बाल- बाल बचें है। लेकिन इस टक्कर के कारण उन्हें काफी माली नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि स्वीट शॉप में घुसी बेकाबू इनोवा गाड़ी पर गोवेर्मेंट ऑफ पंजाब लिखा था और उसे जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा यूज करते हैं। हादसे में दोनों कारों के ड्राइवर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि झटके के कारण उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जबकि दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक हादसा किस वजह से हुआ और गलती किस ड्राइवर की थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे में गलती किस गाड़ी चालक की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कारें बहुत तेजी से आ रही थीं और आपस में दोनों की टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानि नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों कारों और स्वीट शॉप के मालिक का काफी नुकसान हुआ है।

बीकानेर स्वीट्स के मालिक अक्खी सिंह के बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता सुबह दुकान की बेसमेंट से बाहर आए थे। इस समय दूध की गाड़ी आती है जिसका उनके पिता इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान इनोवा और KIA कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर उनकी दुकान की तरफ आ गई और उनके पिता से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित दुकानदार पंकज ने आगे यह भी बताया कि इन्नोवा सरकारी गाड़ी है और उसपर इम्प्रूवमेंट का झंडा भी लगा हुआ था, लेकिन एक्सीडेंट के बाद झंडा उतार लिया गया है। इस हादसे के बाद दुकान मालिक ने पुलिस पर भी नाराजगी जाहिर की। उनके अनुसार सरकारी गाड़ी होने के चलते पुलिस कुछ नहीं कर रही है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उनके बयान दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इन्नोवा कार नंबर PB 08-EM0171 को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा का ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किया कार पीछे से बहुत तेजी से आ रही थी और उसने उनकी कार को टक्कर मार दी , जिसके कारण उनकी गाड़ी अनयंत्रित होकर बीकानेर स्वीट शॉप में जा घुसी। वहीं दूसरी तरफ KIA कार चालक का कहना है कि वह सड़क पर सीधे आ रहे थे लेकिन इन्नोवा गाड़ी ने अचानक ही गाड़ी मोड़ दी जिससे उनकी गाड़ी की उससे टक्कर हो गई। उनका आरोप है कि हादसे के बाद किसी ने उनकी गाड़ी का बैक शीशा भी तोड़ दिया।

 

 

You may also like

Leave a Comment