Home राज्य UP के कौशांबी में TOLL PLAZA पर भयानक हादसा, डिवाइडिंग लेन से टकराया LPG टैंकर, 5 कर्मचारी झुलसे

UP के कौशांबी में TOLL PLAZA पर भयानक हादसा, डिवाइडिंग लेन से टकराया LPG टैंकर, 5 कर्मचारी झुलसे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कौशांबी: UP के कौशांबी से शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर आज सुबह एक LPG टैंकर अनयंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और टैंकर आग का गोला बन गया। हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए हैं। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर ने टैंकर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे।

प्रयत्क्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि किसी की भी टैंकर के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। हादसे में आग लगने के कारण टोल प्लाजा में बने यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा बाइकें और 2 कारें जलकर राख हो गईं। आग की ऊंची- ऊंची लपटें उठते देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइनें लग गईं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा में ओवरटेक के चक्कर में टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। घटना के बाद तुरंत आग में झुलसे कर्मचारियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment