Home एजुकेशन HMV कॉलेज की बी.एससी. मेडिकल sem-1 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

HMV कॉलेज की बी.एससी. मेडिकल sem-1 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-I की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर सशक्त बनाया है। छात्राओं की शानदार उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है। परिणामों के अनुसार नूरजोत कौर ने 8.40 एसजीपीए, जबकि शरणजीत कौर ने 8.32 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्राओं की इस उपलब्धि ने विभाग एवं महाविद्यालय को हर्षित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, कड़ी मेहनत एवं सतत प्रयास सफलता की कुंजी हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करेंगी। केमिस्ट्री विभागाध्यक्षा डॉ. दीपशिखा ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत एवं विभाग के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को विषय संबंधी गहन ज्ञान, शोधपरक दृष्टिकोण तथा व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य की परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विभागाध्यक्ष डॉ. दीपशिखा तथा समस्त संकाय सदस्यों को भी बधाई दते हुए कहा कि शिक्षकों की निष्ठा, परिश्रम एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण ही ऐसे उत्कृष्ट परिणामों का आधार है। उन्होंने कहा कि एचएमवी की छात्राएं शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। महाविद्यालय प्रबंधन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा गुणवत्ता शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है।

 

 

You may also like

Leave a Comment