Home जालंधर मीडिया से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पुलिस कमिश्नर, दावा -पंजाब में तेजी से जड़ से खत्म हो रहा नशा

मीडिया से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पुलिस कमिश्नर, दावा -पंजाब में तेजी से जड़ से खत्म हो रहा नशा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार कईं अहम कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि AAP सरकार के नेतृत्व और मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पूरे पंजाब के कोने- कोने से तेजी से नशा जड़ से खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुहिम पर बहुत ही तेजी और विचारशीलता से काम कर रही है। जिसके चलते अब पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने पत्रकारों द्वारा बताए गए नशा तस्करों के अड्डों पर एक महीने के भीतर कड़ी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। मीडिया के जरिए पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी। वहीं उन्होंने पत्रकारों को कहा कि आपने जितने भी नशा तस्करों या नशे के अड्डों के बारे में बताया है, उन पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आप ठीक एक महीने बाद मुझसे इस मामले में अपडेट मांग लेना। एक महीने बाद मैं आपको खुद बताऊंगा कि जालंधर से कितना नशा खत्म हुआ है।

वहीं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पहले जहां हर शहर, गांव और गली-मोहल्ले में दिन दिहाड़े सरेआम नशा बिकता था, लेकिन अब AAP पार्टी की सरकार में इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा की एक समय था जब नशा तस्कर खुलेआम घूमते थे, लेकिन आज वही नशा तस्कर कोर्ट-कचहरियों के चक्कर काटते दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पूरा पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment