Home मनोरंजन दिव्यांका-विवेक के घर आईं डबल खुशियां, शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म

दिव्यांका-विवेक के घर आईं डबल खुशियां, शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: छोटे परदे की बेहतरीन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर आज शादी के 10 साल बाद खुशियां आई हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस दिव्यांका ने आज मुंबई में अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज़ को खुद एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। ।

बता दें कि दिव्यांका-विवेक ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऑफिशियल कोलेब पोस्ट जारी कर लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।’ इसके आगे आगे कपल ने यह भी लिखा है, ‘दिव्यांका और मुझे पेरेंटहुड के नए खूबसूरत सफर को शुरू करने के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है।’ इस पोस्ट में कपल ने एक क्यूट सी ट्विन बेबी की पिक्चर शेयर कर लिखा, हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा, डबल ले लो। हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं।

हालांकि अभी कुछ समय पहले ही दिव्यांका की गोद भराई हुई थी और अब कपल के घर डबल खुशियों की एंट्री हुई है। इस खबर से परिवार में खुशियों का माहौल है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के बाद कपल के फैंस और फ्रेंडस की तरफ से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बताते चलें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने मार्च में ही एक पोस्ट के जरिए फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उस समय एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरों के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा था कि 10 साल बाद कहानी में आया सबसे खूबसूरत ट्विस्ट। उन्होंने कहा था कि दिल में सिर्फ शुक्र और खुशी है। हम माता-पिता बनने वाले हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment