

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण काउंसिल के घर पर आज सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने छापामारी की है। ED की टीम मंगलवार सुबह 7 बजे के कारोबारी प्रवीण काउंसिल के घर आ धमकी और पूछ पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर पर यह रेड जमीन फ्रॉड मामले में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण काउंसिल अकाली दल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का खास माना जाता है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि प्रवीण के पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से कारोबारी प्रवीण काउंसिल के खिलाफ पिछले साल आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर विजिलेंस ने अपनी जांच में पाया कि प्रवीण ने कुछ लोगों के साथ मिलकर न्यू चंडीगढ़ में एक प्राइम लैंड का मालिकाना हक धोखाधड़ी से बदला और अपने पार्टनर को धोखा दिया है।


