
दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज ऊर्जा और आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें। परिवार में सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन ज़रूरी कार्यों में ही निवेश करें। रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफ़ेद फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि: आज बातचीत और संपर्क आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी या व्यवसाय में नए लोगों से जुड़ाव बनेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ।

कर्क राशि: भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। काम में धैर्य रखें, परिणाम अनुकूल आएँगे।
उपाय: चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
सिंह राशि: आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेतृत्व से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अहंकार से बचें।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि: आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक सोच-विचार से बचें।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।
तुला राशि: रिश्तों में संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: माँ दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: आज निर्णय सोच-समझकर लें। कोई छुपी हुई बात सामने आ सकती है। ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का 11 बार जाप करें।
धनु राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, यात्रा और करियर से जुड़े मामलों में शुभ संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: केले के पेड़ को जल अर्पित करें।
मकर राशि: काम की ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएँगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।
कुंभ राशि: नए विचार और योजनाएँ आज सफल हो सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: ज़रूरतमंद को काले तिल दान करें।
मीन राशि: आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। मन शांत रहेगा और पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय: विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800
