Home जालंधर Jalandhar: चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर अनयंत्रित होकर पलटा बजरी से लदा टिप्पर, चालक गंभीर घायल

Jalandhar: चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर अनयंत्रित होकर पलटा बजरी से लदा टिप्पर, चालक गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक बजरी से लदा टिप्पर अनयंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि टिप्पर एक सड़क के बीचो बीच खड़ी कार को बचाते हुए खंभे से टकराया और सड़क पर ही अनयंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं एक्सीडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल ड्राइवर को टिप्पर से बाहर निकाला और एम्बुलेंस में बिठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। सड़क के बीच बजरी से भरा टिप्पर पलटने के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि एक हिमाचल नंबर की कार पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी थी। उन्होंने उक्त कार चालक को सड़क से अपनी गाड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी दौरान जब बजरी से भरा टिप्पर वहां से गुजरा, तो खड़ी कार को बचाने की कोशिश करते हुए टिप्पर अनयंत्रित होकर पलट गया। उनके अनुसार कार में 4 लोग सवार थे जो हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि फरार कार का नंबर नोट कर लिया गया है।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए टिप्पर को सड़क से हटाने और जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment