Home जालंधर Daily Horoscope: सिंह राशिवालों के आज नौकरी और व्यापार में दिख रहे हैं उन्नति के योग हैं, करें ये उपाय…

Daily Horoscope: सिंह राशिवालों के आज नौकरी और व्यापार में दिख रहे हैं उन्नति के योग हैं, करें ये उपाय…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान हनुमान को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ: व्यवहार में लचीलापन रखें। अनावश्यक बहस से बचें। आर्थिक मामलों में संयम रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मिथुन: नई जानकारी और अच्छे संपर्क लाभ देंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क: परिवार के साथ समय बिताएं। निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

सिंह: नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या: बचत और वित्तीय योजना पर ध्यान दें। खर्च सोच-समझकर करें।
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला: रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक: महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य से कार्य करें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु: मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
उपाय: पीली दाल का दान करें।

मकर: कार्यक्षेत्र में कूटनीति और धैर्य से लाभ होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ: शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मीन: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

 

 

You may also like

Leave a Comment