Home एजुकेशन मानव सहयोग स्कूल में बंगाली भाषा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन

मानव सहयोग स्कूल में बंगाली भाषा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 तथा सी.बी.एस.ई. के भारतीय भाषा समर कैंप (BBSC)-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए बंगाली भाषा एवं संस्कृति से संबंधित विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को कोलकाता शहर का वर्चुअल टूर कराया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत तथा इसकी विशिष्ट पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को पश्चिम बंगाल की संस्कृति एवं जीवनशैली को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने बंगाल की पारंपरिक कला शैलियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपनी रचनात्मकता और समर्पण का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी बंगाली कला-कृतियाँ तैयार कीं। विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

वहीं स्कूल की प्राचार्या सपना कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी सी.बी.एस.ई. के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ऐसी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment