Home क्राईम Breaking: चंडीगढ़ के GMCH 32 के जूनियर डाॅक्टर ने बाथरूम में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Breaking: चंडीगढ़ के GMCH 32 के जूनियर डाॅक्टर ने बाथरूम में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी दुखदायी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के ट्रॉमा सेंटर के बाथरूम में एक जूनियर डॉक्टर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय डॉ. योगेश पीजी जूनियर रेजिडेंट (जेआर) के तौर पर जनरल मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार डॉ. योगेश ने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के शौचालय में खुद को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गईं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं और अस्पताल के कर्मचारियों व डॉक्टरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment