

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा आज सुबह फिर ED दफ्तर में पेश हुए। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह विधायक अरोड़ा जालंधर के प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान विधायक के हाथों में जरुरी दस्तावेज भी थे। बताया जा रहा है कि ED दफ्तर के अंदर 2 घंटे तक विधायक से पूछताछ के बाद वह कार्यालय से बाहर आए और अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से चले गए। इस दौरान रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।


बताए चलें कि यह दूसरी बार है जब विधायक रमन अरोड़ा ईडी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले वह 2 जून को भी ED दफ्तर में पेश हुए थे। तब ईडी अधिकारियों ने उनसे करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की थी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में ED के सामने पेश हुए MLA रमन अरोड़ा, PMLA के तहत दर्ज होंगे बयान


पंजाब के जालंधर से AAP पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा से जुडी एक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में विधायक रमन अरोड़ा मंगलवार सुबह जरुरी कागजात लेकर ED दफ्तर में पेश हुए। बता दें कि ED ने विधायक को समन भेजा था।अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा विधायक को 2 जून को जालंधर ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था। जहां धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाना था।
बताया जा रहा है कि यह जांच आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक हैं। अरोड़ा पर शहर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली करने के आरोप लगे हैं। पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ED ने मनी लांड्रिंग को लेकर यह जांच शुरू की है।
बताते चलें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पहले MLA रमन अरोड़ा के खिलाफ 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जिसके आधार पर उनकी घर से गिरफ्तारी के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया था। आरोप है कि रमन अरोड़ा ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर अवैध नोटिस जारी किए। इन नोटिसों के जरिए विधायक और ATP के कहने पर बिल्डिंग मालिकों को सीलिंग और तोड़फोड़ की धमकी दी जाती थी और उन मामलों का निपटारा या वापस लेने के बदले उनसे पैसे की डिमांड की जाती थी।

