Home चंडीगढ़ खुशखबरी: पंजाब की महिलाओं को जुलाई से मिलेंगे 1000-1500 रुपये, CM मान ने की पुष्टि

खुशखबरी: पंजाब की महिलाओं को जुलाई से मिलेंगे 1000-1500 रुपये, CM मान ने की पुष्टि

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

2022 में चुनाव से पहले AAP सरकार ने दी थी गारंटी

चंडीगढ़: पंजाब में 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से लेकर अब तक राज्य की हर महिला प्रधानमंत्री द्वारा हर महिला को हर महीने 1000 और 1500 दिए जाने के लिए वादे के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन अब प्रदेश की हर महिला के खाते में जुलाई महीने से 1000 से 1500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे। इस बात की घोषणा खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक इंटरव्यू के दौरान की है।

इस बात की घोषणा करते हुए सीएम मान ने कहा कि इस स्कीम का 80% प्रोसेस पूरा हो चुका है। बाकी इसी जून महीने में पूरा कर लेंगे। आगे बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जिन महिलाओं के कार्ड नहीं बने या जुलाई तक नहीं बन पाएंगे, उनका जब भी रजिस्ट्रेशन होगा तो पेमेंट जुलाई से ही दी जाएगी।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनावों में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार महीना और SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाने की बात कही गई थी। लेकिन पंजाब सरकार अब 2027 के चुनाव से पहले ये स्कीम शुरू करने जा रही है। इस स्कीम को AAP सरकार ने मावां-धीयां सत्कार योजना का नाम दिया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment