Home जालंधर विश्व खूनदान दिवस एवं गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित SGL अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व खूनदान दिवस एवं गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित SGL अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के एसजीएल अस्पताल द्वारा विश्व खूनदान दिवस एवं श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए शहर के पंजाब ग्रामीण बैंक में “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जिंदगी बचाएं” विषय के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बैंक के बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

इस मौके पर एसजीएल अस्पताल की ओर से ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर (बीटीओ) डॉ. गुरप्रीया, पैथोलॉजिस्ट डॉ. चेरी बंसल तथा अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। पंजाब ग्रामीण बैंक की ओर से रीजनल मैनेजर रुपिंदर पाल, दुपिंदर मान, मयंक महिता, वरिंदर वर्मा, राज कुमार तथा बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे

 

 

You may also like

Leave a Comment