Home राज्य वडोदरा में बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 9 साल के बच्चे सहित 6 की मौत

वडोदरा में बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 9 साल के बच्चे सहित 6 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास आज सुबह एक स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मरने वालों में एक 9 साल का बच्चा भी है।

बताया जा रहा है कि लग्जरी स्लीपर बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। लेकिन जब बस वडोदरा पहुंची तो वह वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयनक थी कि बस में सवार कई यात्री बस में ही फंस कर रह गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख- पुकार मच गई। वहीं बस में मौजूद यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग और राहगीर भी उनकी मदद के लिए भागे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस और ट्रक के परखचे तक उड़ गए हैं ।

वहीं एक्सीडेंट कि सुचना पाकर मौके पर पुलिस, SDRF, NDRF और वडोदरा फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने तुरंत सभी घायलों को बस से निकालकर एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। एक्सीडेंट के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गे। जिसे बाद में पुलिस प्रशसन की टीम ने खुलवाया।

 

 

You may also like

Leave a Comment