Home क्राईम अमृतसर में ड्यूटी के दौरान ASI पर फायरिंग, अस्पताल में तोडा दम, आतंकी संगठन TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर में ड्यूटी के दौरान ASI पर फायरिंग, अस्पताल में तोडा दम, आतंकी संगठन TTH ने ली जिम्मेदारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

CM मान ने ASI के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का किया ऐलान

अमृतसर: अमृतसर के थाना गेट हकीमा में पड़ती दाना मंडी में बीती रात एक बड़ी वारदात हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने थाना गेट हकीमां में गश्त के दौरान एएसआई हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि हमलावर की गोली लगने से एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन- फानन में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने ASI हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या की वारदात क्यों और कैसे हुई तथा इसे किसने अंजाम दिया, इस संबंध में जांच जारी है।

खबर यह भी है कि ASI पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने ली है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एएसआई की हत्या पर दुख जताया और परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत पाने वाले ASI हरजीत सिंह जी की बहादुरी को दिल से सलाम। उनकी अदम्य हिम्मत और ड्यूटी के प्रति पूर्ण समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment