Home क्राईम भतीजे दिवित ओलक की मौत पर दुःख साँझा करने उनके घर पहुंचे यो-यो हनी सिंह, भाई से गले मिल फुट- फुट कर रोये

भतीजे दिवित ओलक की मौत पर दुःख साँझा करने उनके घर पहुंचे यो-यो हनी सिंह, भाई से गले मिल फुट- फुट कर रोये

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर के 2 नामी परिवारों की खुशियों को शनिवार देर रात ग्रहण तब लग गया जब उनके नौजवान बेटों की एक्सीडेंट में मौत की खबर घर आई। एक्सीडेंट में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे की मोत हो गई है। जवान बेटों की मौत के बाद से परिवार में शोक का माहौल है ।

एक्सीडेंट मैं मारा गया एक युवक दिवित ओलक स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक का बेटा और चर्चित सिंगर और रैपर यो- यो हनी सिंह का भतीजा है। अपने भतीजे की मौत की खबर सुनते ही सोमवार को आज हनी सिंह दुबई से सीधे दिनेश ओलक के घर परिवार के साथ दुःख साँझा करने पहुंचे । जहां वह अपने भाई दिनेश ओलकके गले लगकर रोते हुए नजर भी आये।


गौरतलब है कि शहर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दिवित ओलक और ऑरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दिवित ओलक स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे, जबकि ऑरव तलवाड़ पप्पी स्वीट शॉप (पटेल चौक) के मालिक के बेटे थे। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा रविवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो सड़क पर मौजूद एक ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार में सवार युवक इसकी चपेट में आ गए और दो युवकों की जान चली गई।

 

 

You may also like

Leave a Comment