




दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: अमृतसर एयरपोर्ट से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सिक्योरिटी ने फर्जी टिकट के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।




बताया जा रहा है कि शारजाह जाने वाली फ्लाइट के 16 यात्रियों से टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी टिकट मिलने के बाद अचानक जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शक होने के बाद जब जांच एजेंसियों ने शक्की टिकटों की जांच की तो उनमें से 16 टिकट नकली पाई गईं। जिसके बाद पुलिस ने 16 यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में लगी हैं कि ये फर्जी टिकटें कहां से तैयार की गई थीं और इसके पीछे कहीं कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
जानकारी के अनुसार अब जांच एजेंसियां मामले की सभी पहलुओं से जांच -पड़ताल कर रही है। फिलहाल एजेंसियों ने टिकट बुक करने वाले एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है।





