Home क्राईम अमृतसर से बड़ी खबर, पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसर से बड़ी खबर, पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी एक ईमेल के जरिये कमिश्नर दफ्तर में भेजी गई है। E-Mail भेजने वाले ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ने की बात कही है।

वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर में बम की सूचना मिलने के बाद अचानक हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने कमिश्नर ऑफिस, DC ऑफिस और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में स्पेशल सर्च ऑपरेशन और एंटी-सबोटाज चेकिंग शुरू कर दी। DSP जुगराज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने सभी जगहों की अच्छी तरह से जांच की है लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध वास्तु या एक्टिविटी नहीं मिली। तीनों कॉम्प्लेक्स में स्थिति पूरी तरह नॉर्मल और शांतिपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आने वाले त्योहारों के मौसम और कोहरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस का मकसद किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

 

You may also like

Leave a Comment