




दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इस संबंध में जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा लिखित आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने शहर के कई थानों के SHO बदले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


CP द्वारा जारी आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक थाना नंबर-1 के प्रभारी राकेश कुमार का तबादला कर उन्हें थाना नंबर-8 का प्रभारी बना दिया गया है। वहीं थाना नंबर-8 के SHO साहिल चौधरी को अब थाना नई बारादरी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा CIA स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार का तबादला कर उन्हें थाना रामामंडी का SHO नियुक्त किया गया है।


इसके साथ ही रामामंडी के प्रभारी जसपाल सिंह को थाना नंबर 1 का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं थाना नंबर 5 के प्रभारी जगदीश को थाना नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह थाना बारादरी से रविंद्र कुमार को DCP स्पेशल ब्रांच के साथ तैनात किया गया है। जबकि थाना नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी को अब थाना बारादरी का इंचार्ज लगाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से किए गए इन तबादलों के बाद अब संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए थानों में जिम्मेदारी संभालेंगे।



