Home क्राईम अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, अवैध हथियारों सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, अवैध हथियारों सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतस​र: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 नाबालिग हैं। वहीं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से भरी 4 बोतलें बरामद की हैं।

प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके इशारों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इन युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। उन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब की शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से रिकॉर्ड विदेशी ISI हैंडलरों को भेजी जा रही थी, ताकि वहां हो रही गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

वहीं इस मामले में अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही इसके आगे और पीछे जुड़े संपर्कों व विदेश से मिलने वाली आर्थिक मदद की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य आतंकी साजिश या घटना में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

वहीं अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यह भी कहा है कि राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी बुरे अनसर को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment