Home क्राईम Jalandhar : सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में लगी भयानक आग, सभी मरीज सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Jalandhar : सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में लगी भयानक आग, सभी मरीज सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के सिविल अस्पताल में आज तड़के सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के गायनी वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अचानक गायनी वार्ड में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल था। गनीमत रही कि अस्पताल में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वार्ड में रखा कुछ कीमती सामान जलकर राख हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पोलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन वार्ड में अधिक धुआं होने के कारण फायर कर्मियों को कमरे के शीशे तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। जिसके बाद फायर कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायरकर्मियों ने समय रहते पूरे वार्ड को खाली करा लिया और सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गायनी वार्ड में करीब 20 महिलाएं भर्ती थीं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण वार्ड में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मरीजों के मुताबिक आग लगते ही पूरे वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और अस्पताल प्रशसन की मदद से मरीजों को बाहर निकाला। वहीं वार्ड में धुआं भर जाने के कारण फायर कर्मियों ने बाथरूम के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ गई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

You may also like

Leave a Comment