



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, निगम कमिश्नर निकास कुमार और संयुक्त कमिश्नर डॉ सुमनदीप कौर के निर्देशानुसार आज जोन नंबर- 3 में एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान जोन नंबर 3 के एरिया में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली करते हुए रिकवरी वसूल की गई।



इसके अलावा, टीम द्वारा बकाया राशि जमा न कराने वाले प्रॉपर्टी मालिकों के पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई, जिसमें जालंधर गेस्ट हाउस, धोबी मोहल्ला का कुल बकाया 6,30318 रुपये और भगवान वाल्मीकि चौक के पास रेमंड शोरूम का कुल बकाया 3,50,000 रुपये शामिल हैं।
इसके अलावा वी मार्ट, नकोदर रोड, जिसका कुल बिल ₹115000 बकाया है, को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई और कंज्यूमर को एक हफ्ते के अंदर बिल जमा करने की डेडलाइन दी गई है। यह कार्रवाई जोन नंबर- 3 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने की। नगर निगम जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।





