Home पंजाब फिरोजपुर मंडल के अमृतसर से बांद्रा पहुंचा 3.9 टन आलू बुखारा, व्यापारियों को मिला बड़ा बाजार

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर से बांद्रा पहुंचा 3.9 टन आलू बुखारा, व्यापारियों को मिला बड़ा बाजार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में मंडल ने पेरिशेबल फलों की ढुलाई में एक और उपलब्धि हासिल की है। 29 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12904 (गोल्डन टेम्पल मेल) से अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस के लिए 349 बॉक्स (3.9 टन) आलू बुखारा भेजे गए। यह आलू बुखारा व्यापारियों ने जम्मू से लोडिंग के लिए लाया था। इस लदान से फिरोजपुर मंडल को 29 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि रेलमार्ग से पेरिशेबल फलों की तेज, सुरक्षित एवं किफायती ढुलाई सुनिश्चित होने से उनकी गुणवत्ता बनी रहती है तथा व्यापारियों और किसानों को लाभ मिलता है। अब, छोटे व्यापारी भी बड़े व्यापारियों के साथ मिलकर अपने पेरिशेबल फलों की खेप रेल मार्ग से देश के विभिन्न बाजारों तक भेज रहे हैं। इससे उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध होने के साथ-साथ परिवहन लागत में भी कमी आ रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल ग्राहकों को बेहतर, विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों और व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप माल परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment