Home एनआरआई बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: राजिंदर बेरी

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: राजिंदर बेरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: `जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने कहा कि बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों पर कैसे लाठी से हमला किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुरुष पुलिस अधिकारी महिलाओं पर लाठीचार्ज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम लोगों को अपने हक मांगने पर लाठीचार्ज खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजिंदर बेरी ने कहा कि हमारी पार्टी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment