Home जालंधर गोरायां में अनयंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलटी कार, बाल-बाल बचा बुजुर्ग चालक

गोरायां में अनयंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलटी कार, बाल-बाल बचा बुजुर्ग चालक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत गोरायां इलाके में समराड़ी नहर के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मिली जानकारी के गोरायां में समराड़ी नहर के पास सड़क पर बने गड्डे के कारण अचानक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर करीब 15 फीट नीचे खेत में गिर गई। हादसे में कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत रही कि कार चालक बुजुर्ग व्यक्ति बाल- बाल बच गया।

घटना की सूचना पाकर पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और बुजुर्ग कार चालक को कार से बाहर निकला। हादसे में कार चालक बाल- बाल बच गया, उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। कार चालक होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पास के गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव से समराड़ी रोड के रास्ते अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, अचानक चालक का वाहन से निंयत्रण हट गया और कार कई बार पलटती हुई सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। उनके अनुसार कार में सिर्फ बुजुर्ग चालक ही सवार थे, जो होशियारपुर का रहने वाला है और अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था।

 

 

You may also like

Leave a Comment