Home क्राईम कोयंबटूर में 19 वर्षीय NEET छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले परिजनों को भेजे वॉट्सएप मैसेज, कहा-दोबारा परीक्षा देने से लग रहा है डर

कोयंबटूर में 19 वर्षीय NEET छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले परिजनों को भेजे वॉट्सएप मैसेज, कहा-दोबारा परीक्षा देने से लग रहा है डर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कोयंबटूर : NEET परीक्षा जैसे कठिन एग्जाम के कैंसिल होने के बाद पेपर दे चुके विद्यार्थियों के आत्महत्या का सिनसिला है की रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बीते बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा अनुकीर्तना ने आत्महत्या करने से पहले अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को लंबा वॉट्सएप मैसेज भेजकर इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह बताई थी।

परिजनों के अनुसार डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा का सपना देखने वाली उनकी बेटी ने मौत से पहले भेजे मैसेज में उसने लिखा कि मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती। वहीं छात्रा का मैसेज पढ़ने के बाद उनके रिश्तेदार और परिजन तुरंत उसके घर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और छात्रा अनुकीर्तना अपने कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी। जिसके बाद परिजन अनुकीर्तना को लेकर तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

वहीं अपनी होनहार बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी ESI मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इधर पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि NEET एग्जाम कैंसिल होने के बाद NEET स्टूडेंट की आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पिछले दो दिनों में NEET स्टूडेंट के आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 16 जून को देहरादून में 23 साल की रिया थापा और लखनऊ में 17 साल की एक छात्रा ने सुसाइड किया था। 12 मई को NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर में अब तक लगभग 14 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment