Home क्राईम CM मान वायरल वीडियो मामले में आया दिलचस्प मोड़, पाकिस्तान से जुड़े Link

CM मान वायरल वीडियो मामले में आया दिलचस्प मोड़, पाकिस्तान से जुड़े Link

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वायरल वीडियो मामले में एक नया और दिलचस्प मोड आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस AI वीडियो मामले में अब एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक नागरिक और उसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान का हमशक्ल बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मीडिया चैनल ‘ARY NEWS’ के Logo वाली एक ग्राफिक प्लेट लगातार शेयर की जा रही है। इस वायरल तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि भारत में जिस कथित वीडियो को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बताकर वायरल किया जा रहा है, वह असल में पाकिस्तान के पंजाब राज्य के गुजरांवाला के रहने वाले 34 वर्षीय इमरान भट्टी का है। तस्वीर के जरिए दावा यह भी किया जा रहा है कि इमरान भट्टी अपनी अनोखी आदतों और लाइफस्टाइल से जुड़ी रील्स और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करता है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इमरान भट्टी का हुलिया, कद-काठी और हाव-भाव दूर से हूबहू पंजाब के सीएम से मिलता जुलता है, जिसके कारण विरोधियों ने भ्रम फैलाने के लिए इस वीडियो को सीएम मान के नाम से जोड़कर वायरल कर दिया।

लेकिन मुख्यधारा की मीडिया और फैक्ट-चेकर्स का कहना है कि ARY News चैनल से ऐसी कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि किसी यूज़र ने CM के बचाव में ARY News के टेम्पलेट का इस्तेमाल करके यह ग्राफिक तैयार किया हो।

CM मान वीडियो मामला: AAP का दावा- CM मान नहीं हैं, हमने 1191 एंगल से करवाई जांच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कथित वायरल वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी सामने आई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने आज इस सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह दावा किया है कि वायरल वीडियो पूरी तरह बनावटी है और इसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति सीएम भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक एक्टर है।

वित्त मंत्री चीमा बोले हमने वीडियो की 1191 एंगल से जांच कराई, आज पंजाब DGP से मिलेंगे

वहीं उन्होंने आगे कहा कि कुछ पंथ विरोधी लोग यह तरीके अपनाकर पंजाब का माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह सब करके पंजाब के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का षड्यंत्र रचा गया है। आगे उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जांच पंजाब के बाहर की 2 लैब से करवाई गयी है, जहां वीडियो की 1191 एंगल से तकनीकी जांच कराई गई है। जिसमें चेहरे, कद-काठी और चाल-ढाल तक की जांच शामिल है। लैब रिपोर्ट में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं है, बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक एक्टर है। वहीं उन्होंने कहा कि वह आज इस मामले में पंजाब DGP से भी मिलेंगे।

चीमा ने आगे सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में एडिटिंग और आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच करने वाली दोनों लैब स्वतंत्र हैं, पंजाब के बाहर की हैं और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। आगे उन्होंने कहा कि पंथ के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटिया साजिश का हिस्सा बने हर व्यक्ति को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिपा हो।

 

 

You may also like

Leave a Comment