Home राज्य चंबा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग शामिल

चंबा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंडन संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में छतरूंड के पास मसरूंड-चंबा रोड पर बीती देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चंबा-मसरूंड रोड पर देर रात एक बोलेरो HP-01C-2581 नंबर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले 6 लोग मेहल गांव के एक ही परिवार के हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था।

हादसे में मरने वालों की पहचान 65 वर्षीय चुनी लाल, पुत्र परस राम, 62 वर्षीय देवी लाल पुत्र परस राम, 45 वर्षीय बबली देवी पत्नी मोती राम, 45 वर्षीय मोती राम पुत्र परस राम, 20 वर्षीय अनिता कुमारी पुत्री धर्मसिंह, 53 वर्षीय कुंता देवी पत्नी कर्म सिंह सभी निवासी मेहल गांव और 34 वर्षीय मनोहर लाल निवासी धरो गांव के रूप में हुई है। मरने वालों में 2 सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मेहल गांव के एक ही परिवार के सदस्य बोलेरो गाड़ी में सवार होकर काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बीती रात घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी छतरूंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कहा यह भी जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सड़क से लगभग 1200 फीट नीचे गिरी थी, जिसकी वजह से गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसा आधी रात के समय होने के चलते किसी को पता नहीं चल पाया। लेकिन सुबह जब पता चला तो लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। लेकिन तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्क्त के बाद मानव चेन बनाकर मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टेम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

वहीं सड़क हादसे के सम्बन्ध में एसपी चंबा विजय कुमार ने 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ। मगर पुलिस को इसकी सूचना सुबह मिली। उन्होंने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है। फिलहाल अभी तक एक्सीडेंट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment