Home हिमाचल प्रदेश चंबा में भयानक Accident, गहरी खाई में जा गिरी कार, 8 महीने के मासूम सहित परिवार के 5 लोगों की मौत

चंबा में भयानक Accident, गहरी खाई में जा गिरी कार, 8 महीने के मासूम सहित परिवार के 5 लोगों की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में देर रात भरमौर-पठानकोट स्टेट हाईवे पर बनीखेत के लाहड़ के पास एक गाड़ी अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक आठ महीने का बच्चा भी है। इस भयानक हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चे के इलाज को लेकर गए थे और वहां से वापिस लौट रहे थे उसी दौरान उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में बच्चन सिंह, उनके बेटे रिपन, बहू रिंपी, भतीजी कीर्ति राणा और 8 महीने के पोते की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह चंबा पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सथनीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण कार खाई में गिरी है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी रास्तों पर, खासकर रात में और खराब मौसम के दौरान बहुत सावधानी से गाड़ी चलाएं।

 

 

You may also like

Leave a Comment