Home क्राईम लुधियाना में स्कूलों सहित हलवारा एयरपोर्ट पार्किंग और रेलवे ट्रैक को उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

लुधियाना में स्कूलों सहित हलवारा एयरपोर्ट पार्किंग और रेलवे ट्रैक को उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में फिर एक बार कई स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। बताया जा रहा है कि लुधियाना के 7 स्कूलों को सुबह धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत धमकी भरी ईमेल की सूचना पुलिस को दी और बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया। यही नहीं ईमेल भेजने वाले ने स्कूलों के अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग में ब्लास्ट और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी दी है।

धमकी भरी Email

वहीं स्कूलों में बम की सूचना पाकर तुरंत पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ स्कूल में जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार लुधियाना के दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल, द एशियन स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर (BVM) की किचलू नगर, उधम सिंह नगर व सेक्टर 39 शाखा को भी उड़ाने की धमकी मिली है। भारतीय विद्या मंदिर के सभी स्कूल RSS के शिक्षा भारती की तरफ से चलाए जाते हैं।

वहीं बताया यह भी जा रहा है कि जब धमकी भरे ईमेल स्कूल को मिलें उस समय कुछ स्कूलों में परीक्षा चल रही थी। वहीं स्कूलों से छुट्टी का मैसेज या कॉल आने पर पेरेंट्स में भी हड़कंप मच गया। अभिभावक अपने सारे काम छोड़कर आनन- फानन में अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि लुधियाना के अलावा संगरूर के भी कुछ स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है।

हालांकि स्कूलों में जांच के बाद अब तक कोई संदिग्ध वास्तु कहीं नहीं पाई गई है। वहीं ई-मेल कहां से आई थी और इसके पीछे कौन है, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करने कि कोशिश की जा रही है। ।

 

 

You may also like

Leave a Comment