Home जालंधर जालंधर में असलहा प्रमोट करने पर पुलिस ने ‘टू ब्लेंड कैफे’ मालिक समेत 2 आरोपी किये गिरफ्तार

जालंधर में असलहा प्रमोट करने पर पुलिस ने ‘टू ब्लेंड कैफे’ मालिक समेत 2 आरोपी किये गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार न ले जाने के संबंध में आदेश जारी किये थे, इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर, एडीसीपी सिटी -2 माधवी शर्मा और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एसएचओ रविंदर कुमार के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवा थापर पुत्र स्वर्गीय वरिंदर थापर निवासी थापरा मोहल्ला, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3, कमिश्नरेट जालंधर, अपने लाइसेंसी हथियार के साथ ट्रू ब्लेंड कैफे SCO 116-117 अर्बन एस्टेट फेज 2 में बैठा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। मौके से कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में शिवा के पास से लाइसेंसी पिस्तौल मिली।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना नं सात में 9154-9219 सीपी/आर्म्स/ जालंधर A/S 223 BNS पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 में दर्ज किया गया है। बताते चलें कि इस मामले में ट्रू ब्लेंड कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव, निवासी निजामपुर, मजीठा रोड को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी हथियार 45 बोर पिस्तौल भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सरकारी आदेशों का पालन करने की अपील की गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment