

दोआबा न्यूज़लाइन
तिरुवनंतपुरम : केरल के नए सीएम वीडी सतीसन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
ने कांग्रेस नेता और नए मुख्यमंत्री सतीसन सहित आज पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सतीसन ने मलयालम में शपथ ली।
वहीं इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब 64 साल बाद राज्य में किसी मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। केरलम की कैबिनेट के 14 विधायकों सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश ने आज मुख्यम्नत्री के साथ शपथ ग्रहण की। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है।
बताया यह भी जा रहा है कि केरलम विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
