Home क्राईम चंडीगढ़ के इस कॉलेज को मिली उड़ाने की धमकी, सुरक्षा के चलते छात्रों-स्टाफ को बाहर निकाला

चंडीगढ़ के इस कॉलेज को मिली उड़ाने की धमकी, सुरक्षा के चलते छात्रों-स्टाफ को बाहर निकाला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिस और जांच एजेंसियों ने कॉलेज में चलाया सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज एक फिर एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉक्टर बी आर आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा मैसेज आया है। जिसके बाद से तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम को एक मैसेज के जरिए सेक्टर -42 स्थित आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली। जिसके बाद से कॉलेज में पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पूरे कॉलेज परिसर को घेर लिया गया और हर कोने की गहनता से तलाशी ली गई।

वहीं एहतियात के तोर पर कॉलेज परिसर को बम की सूचना मिलने के बाद खली करवा लिया गया और अंदर मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं। वहीं इस धमकी भरे मैसेज भेजने वाले का भी पता साइबर टीम द्वारा लगाया जा रहा है।

बताते चलें कि चंडीगढ़ में धमकी मिलने का यह पहला वाक्य नहीं है। बल्कि इससे पहले भी शहर में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं जिनमें चंडीगढ़ के कई स्कूल, पंजाब सचिवालय, जिला अदालत और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट शामिल हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment