Home जालंधर शहीद भगत सिंह कॉलोनी में भक्ति की बही बयार, संकीर्तन भजन संध्या का भव्य आयोजन

शहीद भगत सिंह कॉलोनी में भक्ति की बही बयार, संकीर्तन भजन संध्या का भव्य आयोजन

by Doaba News Line

जालंधर (सतपाल शर्मा ) : शहीद भगत सिंह कॉलोनी में श्री राधा कृष्ण सेवा परिवार (रजि.) की ओर से “एक शाम मुरली वाले के नाम” कार्यक्रम के तहत संकीर्तन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबते हुए मधुर भजनों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र का वातावरण भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देने वाला बताया।

इस अवसर पर आयोजकों ने श्री अग्रवाल का सम्मान करते हुए उन्हें राधा-कृष्ण की पावन तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को भक्ति से जोड़ना है।

 

 

You may also like

Leave a Comment