Home Uncategorized 20 साल बाद बदली दादा कॉलोनी की सूरत, गली का निर्माण कार्य हुआ पूरा, इलाका वासियों में खुशी की लहर

20 साल बाद बदली दादा कॉलोनी की सूरत, गली का निर्माण कार्य हुआ पूरा, इलाका वासियों में खुशी की लहर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की दादा कॉलोनी में स्थित लक्की जनरल स्टोर वाली गली की तस्वीर करीब 20 वर्षों बाद आखिरकार बदल ही गई है। लंबे समय से खस्ता हालत में पड़ी इस गली का निर्माण कार्य अब जाकर कही पूरा हुआ है, जिससे इलाका वासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गली लंबे समय से विकास कार्यों से वंचित थी। यहां बारिश के मौसम में जलभराव और टूटी सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसकी शिकायत मोहल्ले वासियों ने भी कई बार दी लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो पाया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में पहली बार इस गली का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 80 में तीन अन्य गलियों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। इस विकास कार्य में वार्ड नंबर 80 के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई गलियां वर्षों से सुविधाओं से वंचित थीं, जिन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जा रहा है।

इस सड़क निर्माण कार्य के दौरान दादा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमरजीत सिंह (नीटा), राजेश मित्तल, मुकेश कुमार, विक्की और प्रेम कुमार सहित कई मोहल्लावासी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि नई सड़क बनने से न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि इलाके की साफ-सफाई और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने इलाका वासियों को भरोसा दिलाया कि वार्ड में अन्य अधूरे विकास कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

 

You may also like

Leave a Comment