Home जालंधर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने सीवर और सड़कों की सफाई को लेकर मेयर और निगम कमिश्नर से की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने सीवर और सड़कों की सफाई को लेकर मेयर और निगम कमिश्नर से की अपील

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- आगामी बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए सीवर और सड़कों की ठीक से सफाई हो

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने मेयर और नगर निगम के कमिश्नर से अपील की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के सीवर और सड़कों की सफाई का काम ठीक से किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सुपर सेक्शन मशीनों से सीवर की सफाई के लिए टेंडर निकाले हैं, लेकिन अगर यह काम बारिश के मौसम में किया गया तो शहरवासियों को कोई फायदा नहीं होगा, सिर्फ पैसे की बर्बादी होगी। पूर्व विधायक बेरी ने आगे यह भी कहा कि पिछले साल बारिश की वजह से भी शहर के व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ था। कुछ दुकानों और कुछ बेसमेंट में पानी चला गया था। यहां तक कि लोगों के घरों में पानी घुस गया था, लेकिन लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। हमारी अपील है कि इस साल सीवरेज सिस्टम की ठीक से सफाई हो ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

 

 

You may also like

Leave a Comment