Home जालंधर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब में रजनीश मित्तल बने मोहाली जिला प्रधान, अश्वनी अग्रवाल ने किया सम्मानित

अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब में रजनीश मित्तल बने मोहाली जिला प्रधान, अश्वनी अग्रवाल ने किया सम्मानित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर/मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब में रजनीश मित्तल को मोहाली का जिला प्रधान नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि रजनीश मित्तल की नियुक्ति से बोर्ड को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज हित में चल रही गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रजनीश मित्तल अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए अग्रवाल समाज और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रधान रजनीश मित्तल ने पंजाब सरकार, बोर्ड के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और समाज की एकता एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें स्टेट मेंबर अविनाश सिंगला, महेश अग्रवाल (आईपीएस रिटायर्ड), अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक जिंदल (एडवोकेट), विवेक गुप्ता, प्रो. राजिंदर जिंदल, सुशील केसरवानी, सुशील मित्तल एवं दीपक बंसल सहित अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने रजनीश मित्तल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 

 

You may also like

Leave a Comment