

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट (एओआई) फोर्टिस हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर डे के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर लगभग 200 लोगों ने भाग लिया, जिनमें कैंसर सर्वाइवर्स, उनके परिजन, चिकित्सा विशेषज्ञ तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर को हराने वाले योद्धाओं के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का सम्मान करना तथा कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और समग्र उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।



कार्यक्रम की शुरुआत एओआई की बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) ऑन्कोलॉजी टीम द्वारा आयोजित एक विशेष कैंसर जागरूकता सत्र से हुई। इस सत्र में नीचे दिए विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए:
डॉ. बुरहान वाणी – मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ. नवदीप सिंह – मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ. अरुण कुमार शर्मा – सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ. राहुल लाल चौधरी – रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ. मैथिली शर्मा – रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ. मुराहारी रेवंथ कुमार – न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ


विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा उपचार के बाद सर्वाइवरशिप केयर के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सही समय पर निदान, उन्नत चिकित्सा तकनीकों और निरंतर देखभाल के माध्यम से मरीजों के दीर्घकालिक जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।
संयुक्त संदेश में ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों ने कहा, “कैंसर सर्वाइवर्स असाधारण साहस का के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणादायक यात्रा यह साबित करती है कि समय पर जांच, आधुनिक उपचार और मजबूत सहयोग प्रणाली के साथ कैंसर का सफलतापूर्वक मुकाबला किया जा सकता है। यह दिन उनके संघर्ष और जीत का सम्मान करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।”
कार्यक्रम केवल चिकित्सा जानकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें खुशी, आभार और सामुदायिक सहभागिता की भावना भी देखने को मिली। इस अवसर पर कैंसर सर्वाइवर्स ने अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, सभी सर्वाइवर्स को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा सभी उपस्थित लोगों के लिए विशेष लंच का आयोजन किया गया। साथ ही मीडिया संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, ताकि आशा और जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
कार्यक्रम की सफलता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. नीरज बिश्नोई, आरसीसीओ (रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर), अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, जालंधर ने कहा कि अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट में हमारा उद्देश्य केवल कैंसर का उपचार करना नहीं, बल्कि मरीजों की पूरी उपचार यात्रा में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना है। संवेदनशील देखभाल, अत्याधुनिक तकनीक और निरंतर सहयोग के माध्यम से हम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। कैंसर सर्वाइवर डे हमें हमारे मरीजों के अद्भुत साहस और जज्बे की याद दिलाता है। उनकी प्रेरणादायक कहानियां हमें ऑन्कोलॉजी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं।”
इस दौरान विक्रांत सिंह, यूनिट हेड, एओआई ने कहा कि कैंसर सर्वाइवर डे उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ कैंसर जैसी चुनौती का सामना किया है। एओआई में हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम अपने मरीजों के साथ केवल उपचार के दौरान ही नहीं, बल्कि उनके स्वस्थ जीवन की पूरी यात्रा में भी साथ रहते हैं। हमारे सभी सर्वाइवर्स की प्रेरणादायक कहानियाँ अनगिनत लोगों के लिए आशा, साहस और सकारात्मकता का स्रोत हैं।

